फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Equipment distributed in legal aid mega camp

विधिक सहायता मेगा शिविर में बांटे उपकरण

Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Equipment distributed in legal aid mega camp
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील सभागार कर्वी में विधिक सहायता मेगा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विभागीय स्टाल लगाए गए। कई योजनाओं में पात्रों को उपकरण व कार्ड प्रदान किये गये।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अपर न्यायाधीश रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, हियरिंग एड, बैसाखी, स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में गरीब, वंचितों को अन्याय, उनके साथ हो रहे अपराध के खिलाफ विधिक सहायता, सलाह भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि जनपद के प्रत्येक गांव में विधिक साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान अपर जिला जज हरिवंश नारायण तिवारी, अपर जिला जज सत्येंद्र पांडेय, अपर जिला जज दीप नारायण तिवारी, अपर जिला जज संजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार यादव सी.डी., सिविल जज प्रवीण कुमार, सिविल जज वसुंधरा शर्मा, न्यायाधिकारी मानिकपुर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, संघमित्रा मौर्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed