{"_id":"5fce712a8ebc3ecf955833d5","slug":"elephant-created-panic-in-the-village-chitrakutt-news-knp5986067162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: हाथी ने गांव में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: हाथी ने गांव में मचाया उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी। शादी समारोह से लौटा एक हाथी अचानक प्रसिद्धपुर के पास बेकाबू हो गया। महावत किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। हाथी ने गांव के आसपास के कई पेड़ों को तोड़ दिया और वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम कई घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
इसके बाद पुलिस टीम ने आस पास के ग्रामीणों को सुरक्षित करने के लिए हाथी को बस्ती में घुसने से रोकने का प्रयास किया। देर शाम को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रसिद्धपुर गांव के नाले के पास हाथी को चारों तरफ से घेर रखा है। उसे पेड़ की पत्ती, गुड व गन्ना देकर काबू में करने का प्रयास जारी है।
छह दिसंबर को पड़ोसी गांव में ददुआ का जय सिंह नाम का हाथी शादी समारोह में गया था। वहां से लौटते समय प्रसिद्धपुर के पास अचानक हाथी आक्रोशित हो गया और चिंघाडते हुए महावत को दौड़ा लिया। महावत अपनी जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन
हाथी ने पास में ही खड़े डंपर को सड़क से नीचे धकेल कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कई लोगों के घर को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथी के उपद्रव के चलते कई घंटे तक राजापुर पहाड़ी कर्वी मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। एसडीएम राहुल कश्यप, प्रभारी निरीक्षक टीकाराम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।