{"_id":"62697ad629f7ac66554783a3","slug":"electricity-is-crying-sleep-is-not-getting-complete-chitrakoot-news-knp693652833","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुला रही बिजली, नींद नहीं हो रही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुला रही बिजली, नींद नहीं हो रही पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। कस्बे में लगातार दस दिन से रात की अघोषित बिजली कटौती से आमजन हलाकान हैं। रात में बिजली नहीं आने से लोगों की लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो रही है। इस बिजली कटौती से दिन में जलापूर्ति भी समय से नहीं होती। स्थानीय निवासी बिजली विभाग को कोस रहे हैं।
मानिकपुर कस्बावासी देवेंद्र त्रिपाठी, रामनारायण, उमेश चंद्र, शारदा प्रसाद, पप्पू गुप्ता, संगीता देवी व रागिनी गुप्ता आदि ने बताया कि रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक सिर्फ दो से तीन घंटे बिजली मिलती है। भीषण गर्मी व उमस के चलते आमजन पूरी रात ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। दुकानदार और कर्मचारी जब शाम को घर लौटता है तो उसे आराम नहीं मिलता है। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर छोटेे बच्चे गर्मी में बिलबिला जाते हैं।
आरोप लगाया कि जितनी बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करो तो हर बार फाल्ट का बहाना बनाया जाता है। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति मेें भेदभाव का आरोप लगाया है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई शैलेश सिंह ने बताया कि गर्मी व मांग ज्यादा होने से कई समस्याएं आ रही हैं। इसमें सुधार कराया जा रहा है।