{"_id":"608aeb568ebc3ebf815f6520","slug":"election-village-sp-block-bdc-chitrakutt-news-knp625995519","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनकोआ गांव में 78.77प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनकोआ गांव में 78.77प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के कनकोटा गांव में पुनर्मतदान में 78.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 19 अप्रैल को 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 801 मतदाताओं में 631 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 8 प्रधान पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया। जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी के प्रत्याशियों के कुल मिलने वाले वोटों में भी मतदान में प्रभाव दिखेगा। गांव में कुल 631 मतदाताओं में 334 पुरुष और 297 महिलाओं ने मतदान किया है।
सुबह सात बजे के पहले प्राथमिक विद्यालय कनकोटा के बूथ नंबर-9 के आसपास पुलिस बल तैनात हो गया। इसके बाद अचानक मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। नौबत यहां तक आ गई कि सुबह दस बजे तक बूथ के बाहर महिला व पुरुष मतदाताओं की अलग-अलग 50 मीटर लंबी लाइन लग गई। नौ बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हो गया। इसके बाद 11 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान हुआ। 19 अप्रैल को हुए बवाल को लेकर हरेक के मन में आशंका व भय बना था लेकिन किसी ने चेहरे पर डर का भाव नहीं आने दिया।
खामोश मतदाता बेहद उत्साह से लगातार तीन बजे तक डटे रहे। तीन बजे तक कुल 64.12 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद मतदान की गति धीमी पड़ गई। निर्धारित समय तक कुल 78.77 प्रतिशत मतदान हुआ। इस मतदान के दौरान महिला मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अपनी बारी के इंतजार में महिलाएं पेड के नीचे से लेकर धूप में लाइन में भी खड़ी रहीं। मतदान खत्म होते ही पीठासीन अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में पोलिंग एजेंट के सामने मतपेटी को सील किया और सुरक्षाकर्मियों के साथ पहाड़ी की ओर रवाना कर दिया। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुख्यालय से भी इंस्पेक्टर अनिल सिंह, श्रवण सिंह व कन्हैयालाल के नेतृत्व में तीन पुलिसबल की टुकड़ी भेजी गई थी।
विज्ञापन
---
इस प्रकार रहा मतदान का प्रतिशत
सुबह 7 से 9 बजे तक- 18 प्रतिशत, 11 बजे तक- 36 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक- 50 प्रतिशत, तीन बजे तक- 64.12 प्रतिशत, पांच बजे तक 75.93 और छह बजे तक- 78.77 प्रतिशत रहा।
-------
जेल से नहीं आ सके प्रत्याशी व अन्य
राजापुर। कनकोटा गांव में 19 अप्रैल हो हुए मतदान के दौरान विवाद होने पर राजापुर पुलिस ने प्रधान पद के दो प्रत्याशियों समेत कुल 17 लोगों को पकड़कर जेल भेजा है। पुनर्मतदान में उम्मीद थी कि जेल से विशेष रियायत पर स्थानीय कुछ लोग मतदान करने आ सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
------
प्रधान पद के 8 प्रत्याशी मैदान में
राजापुर। वैसे तो कनकोटा गांव में कुल 1608 मतदाता हैं लेकिन प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 9 पर कुल 801 मतदाता हैं। इस गांव में प्रधान पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीसी के पांच और डीडीसी के 25 प्रत्याशियों के लिए भी मिलने वाले मतों का प्रभाव होगा।
-------
-------
बीडीसी वाला मतपत्र नहीं दिया
राजापुर। बीडीसी के प्रत्याशी रामलोचन निषाद ने आरोप लगाया कि लगभग 20 मतदाताओं को सिर्फ प्रधान व डीडीसी के पद वाले मतपत्र ही वोट डालने को दिए गए हैं। बीडीसी वाला मतपत्र नहीं दिया गया है। बताया कि मतदान कर लौटने वाले मतदाताओं ने यह शिकायत की है। इस पर वहां मौजूद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबध में एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
ये था मामला
चित्रकूट। दरअसल 19 अप्रैल को मतदान के बाद जब मतपेटी सीज की जा रही थी तब प्रधान पद के प्रत्याशी जगदीश शुक्ला व अजय पांडेय अपने समर्थकों के साथ बूथ नंबर-9 पर पहुंचे थे। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी थी। दोनों एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। पुलिसकर्मियों ने दोनों प्रत्याशी और समर्थकों को बाहर खदेडा तो मारपीट हो गई। जिसमें मतपेटी में पानी डालकर फेंक गया था। इसी के चलते डीएम ने इस बूथ पर पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इसी मामले में राजापुर थाने में 20 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। जिसमें एक घायल आरोपी की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मतपत्र लूटने वालों के साथ कुल 17 नामजद आरोपियों को पकड़ा भी है।