फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,village,former,SP,DM

प्रधान नहीं बन सकेंगे डाकू गौरी के परिजन

Thu, 04 Mar 2021 07:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
election,village,former,SP,DM
चित्रकूट/मानिकपुर। इस बार के परसीमन से एक बात तो तय हो गई है कि डाकू गौरी यादव की मां निवर्तमान प्रधान राजरानी अपने गांव ददरीमाफी से चुनाव नहीं लड़ पाएगी। जबकि डाकू रहे खड़ग सिंह के पास अभी मौका खुला है। उसकी पत्नी मायादेवी मडैय्यन गांव की निवर्तमान प्रधान है और इस बार भी वह चुनाव लड़ सकेंगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण जारी होते ही सबसे ज्यादा ग्राम प्रधान पद के लिए चर्चा हो रही है। हर गांव के संभावित दावेदार अपनी सीट के आरक्षण के हिसाब से आगे की रणनीति बनानी शुरु कर दी है। इसी कड़ी में आरक्षण के अनुसार मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के ददरी माफी गांव की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है। मडैय्यन की सीट सामान्य है। ऐसे में अब यह तो लगभग तय हो गया है कि ददरीमाफी गांव से डाकू गौरी यादव की निवर्तमान प्रधान मां राजरानी इस सीट से चुनाव ही नहीं लड़ पाएगी। वैसे भी इस बार पुलिस के दबाव के चलते डाकू गौरी ने गांव में एलान करा दिया कि मां चुनाव नहीं लडे़गी। अब आरक्षण के हिसाब से डाकू का कोई परिजन भी यहां से प्रधान नहीं बन पाएगा। वहीं मडैय्यन गांव में निवर्तमान प्रधान मायादेवी पहले डाकू रह चुके खड़ग सिंह की पत्नी है। वर्ष 2015 में सीट बीसी महिला होने के कारण वह चुनाव लड़ी थी और आरोप लगे थे कि डाकू खडग सिंह ने डाकू गौरी यादव की मदद से दबाव बनाकर चुनाव जीता था। अबकी बार यह सीट सामान्य घोषित है तो यह तय है कि डाकू रह चुका खड़ग सिंह फिर से पत्नी को चुनाव लड़ाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि चुनाव में किसी भी तरह डकैतों का हस्तक्षेप नहीं होने देंगे। डाकू गौरंी गैंग के खिलाफ तो एडीजी, आईजी और स्वयं जंगल में सर्चिंग कर चुके हैं। इस कारण डकैतों के हौसले पस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed