{"_id":"602914138ebc3ee960756ddc","slug":"election-sdm-ct-scan-voter-co-chitrakutt-news-knp6117295195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी बजाकर जागरूक करेंगे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी बजाकर जागरूक करेंगे चौकीदार
विज्ञापन
फोटो-3- सदर कोतवाली में चौकीदारों को सीटी व अन्य सामग्री देते सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली में चौकीदारों की बैठक की। कहा कि पंचायत चुनाव में गांव के चौकीदारों की प्रमुख भूमिका रहेगी। कारण है कि गांव में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इस काम मेें पुलिसकर्मी भी सहयोग देेंगे। इस मौके पर चौकीदारों को सीटी व अन्य उपकरण भी वितरित किए गए।
कोतवाली में बैठक को संबोधित करते हुए सदर सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। ऐसे में चुनाव के पहले से ही चौकीदार गांव के अपराधी, उपद्रव करने वाले की सूची तैयार कर पुलिस को सौंप दे। जिन गांवों में अवैध शराब बनाई जा रही है उसकी जानकारी दें। असलहों के लाइसेंसधारकों के घर जाकर उनसे लाइसेंस थानों में जमा करने के लिए कहे। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करें।
--
गतिविधियों की सूचना समय से दे
मऊ। सीओ सुबोध गौतम ने निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांवों में होेने वाली गतिविधियों की सूचना समय से पुलिस अधिकारियों को दे। समाज सेवियों का भी सहयोग ले। व्यापारियों से कहा कि दुकानों में सीसीटी कैमरे लगवाए। इस मौके पर थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी, एसआई बृजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)