फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,list,SP,bsp,congrees police vivad

सपा बसपा व कांग्रेस की सूची का इंतजार

Sun, 04 Apr 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
election,list,SP,bsp,congrees police vivad
चित्रकूट। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों में सभी दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। सबसे पहले भाजपा ने अपने 17 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची जारी होने के बाद अब विपक्षी दावेदारों से मुकाबला करने वालों की तलाश कर रहे हैं। सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने बताया कि 6 अप्रैल तक सभी समर्थित दावेदारों की सूची जारी होगी। स्थानीय स्तर से दावेदारों की सूची तैयार होकर प्रदेश कमेटी को भेजी गई है।
विज्ञापन

वहीं से घोषणा होगी। गौरतलब है कि सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत 12 सपाई प्रदर्शन करने के दौरान दर्ज मुकदमे के सिलसिले में जेल में हैं। जिससे सूची में विलंब हुआ है। इस मुकदमे में दो बार जमानत पर सुनवाई की तारीख बढ़ चुकी है। अब नई तारीख 6 अप्रैल है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने बताया कि सूची तैयार है। सोमवार को जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल ने कहा कि हाईकमान ही बता सकता है कि कब सूची जारी होगी। स्थानीय स्तर से सूची भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

-------
फोटो नंबर- 7
जिला पंचायत सदस्य के लिए 400 पर्चे बिके
चित्रकूट। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य सहित प्रधान के पद के लिए बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशी पर्चा खरीद रहे है। जिला पंचायत के मात्र 17 वार्ड जिले में है। इसके लिए अब तक 400 पर्चे बिक चुके है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक वार्ड में 20 से अधिक प्रत्याशी मैदान होंगे। वही प्रधान पद के लिए अलग-अलग ब्लाक में पर्चा खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 17 वार्ड है। जिसके लिए इस बार चुनाव लड़ने के लिए युवा से लेकर महिलायें पर्चा खरीदने के लिए होढ़ मचाये हैं। वही मऊ ब्लाक में अब तक 741 प्रधान पद के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 299 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 255 ने पर्चा खरीदा है। इसी तरह से रामनगर , पहाड़ी, कर्वी ब्लाक में भी प्रधान पद के लिए पांच सौ से अधिक पर्चा बिक चुके हैं। कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय के नीरज गुप्ता ने बताया कि 400 पर्चे बिक चुके हैं।

---
रविवार को भी खुला बैंक व ब्लाक कार्यालय
चित्रकूट। चालान जमा करने के लिए स्टेट बैंक रविवार को भी खुला। जहां चालान जमा करने को लंबी लाइन लगी रही। वही बैंक में सूचना लगाई गई है कि ऑनलाइन भी चालान जमा कर सकते हैं। इसके अलावा प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए ब्लाक परिसर में भी नगद धनराशि जमा की जा रही है। (संवाद)
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed