{"_id":"6217c83166ef25751d430235","slug":"election-jaam-pratyashi-chitrakoot-news-knp682398830","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर कोई कैरी कैचर लगवा दीजिएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर कोई कैरी कैचर लगवा दीजिएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। शहर में कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क करने से कई स्थानों पर जाम भी लगा रहा। सड़कों पर जिंदाबाद, हमारा प्रत्याशी जीतेगा, कोई नहीं टक्कर में के नारे लगते रहे। दिनभर चुनावी शोरगुल होता रहा।
जिले में 27 फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होगा। जिले में दो विधानसभा सीटें चित्रकूट सदर और मानिकपुर सीट हैं। जिस पर दस-दस प्रत्याशी मैदान में खडे़ हैं। इन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार समाप्त होने के एक दिन पहले पूरा जोर लगा दिया। जिसमें अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में संपर्क
किया। कार्यकर्ता भी गली-गली, मोहल्लों में प्रचार में लगे रहे। कई स्थानों पर पार्टी के नेताओं ने सभा कर एक दूसरे पर निशाना साधा। कोई किसी से कम न रहे इसके लिए प्रत्याशी भी पूरा जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
युवा कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। महिला कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में लगी रहीं। वह
जनसंपर्क के दौरान अपने-अपने नेताओं के मुखौटा पहनकर प्रचार करते नजर आईं। कुछ कार्यकर्ता तो जनता को आकर्षित करने के लिए कई तरह के वेश बनकर जनता को लुभाने का कार्य किया। शहर से लेकर मानिकपुर, मऊ व राजापुर क्षेत्र में जनसंपर्क करने से कई स्थानों पर जाम कुछ देर के लिए लगा रहा।