{"_id":"606c72dc8ebc3e5924447fd1","slug":"election-cdo-dm-block-bdc-chitrakutt-news-knp621855533","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से, तैयारी पूरी
विज्ञापन
election,CDO,DM,block,BDC
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन बुधवार को होगा। जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन जिला मुख्यालय कलक्ट्रेेट परिसर में होगा। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मंगलवार को मानिकपुर, रामनगर ब्लाक क्षेत्र में नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कलक्ट्रेट कार्यालय समेत विकासखंड कार्यालयों पर 7 व 8 अप्रैल को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक पंचायत निर्वाचन के विभिन्न पदों के लिए नामांकन का कार्य किया जाएगा। उम्मीदवार एवं प्रस्तावक नामांकन कार्य के दौरान निर्धारित बिंदुओं का अवश्य पालन करें। नामांकन स्थल पर मास्क व सैनिटाइजर करने के बाद ही प्रवेश मिला। कोविड-19 गाइड लाइन व धारा 144 सीआरपीसी के आदेशानुसार कोई सभा, जुलूस या रैली नहीं करेंगे। चार से अधिक लोग एक जगह एकत्र नहीं होंगे। निर्धारित काउंटर पर कतारबद्ध होकर ही नामांकन का कार्य कराएं। नामांकन के दौरान कोई भी असुविधा न हो। इस दौरान सीडीओ अमित आसेरी व एसडीएम संगमलाल आदि मौजूद रहे।
-----
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 8 से
चित्रकूट। 8 से 12 अप्रैल के मध्य मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ ने चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी का जायजा लिया। उन्होंने कक्षों में बैठने की व्यवस्था, मतपेटिका, निर्वाचन सामग्री, पेयजल, सफाई आदि के संबंध में जानकारी की। निरीक्षण के दौरान एडीएम जीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)