{"_id":"5ebc339b8ebc3e9062521113","slug":"electicity-chitrakutt-news-knp5600039182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरहार के दर्जनों गांवों में चार दिन से छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरहार के दर्जनों गांवों में चार दिन से छाया अंधेरा
विज्ञापन
राजापुर। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आंधी आने से चार दिन पहले गिरे बिजली के खंभे आज तक नहीं लगे। कई स्थानों पर बिजली की तार टूटी पड़ी है। जिससे चार दिन से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हैं। लॉकडाउन के दौरान तिरहार क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में अंधेरा रहने से निवासी परेशान हैं।
राजापुर क्षेत्र के सरधुवा फीड़र के गांव बेराउर, रायपुर, कनकोटा, चिल्ली राकस, उदघटा, कुसेली समेत एक दर्जनों गांवों में कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए है। तार टूटी पड़ी है जिससे बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के रायपुर गांव के गर्गन पुरवा निवासी छेदीलाल शुक्ल ने बताया कि बिजली का खंभा 3 दिन पहले आंधी के कारण गिर गया था। जिसको नहीं लगाया गया।
जिससे भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी तरह से अन्य गांवों में समस्या से जूझ रहे हैैं। अरविंद्र शुक्ला, राजेश शुक्ला, बच्ची लाल, छोटे लाल आदि ने मांग किया है बिजली की आपूर्ति चालू की जाए। बिजली विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता ई. केके वर्मा ने बताया कि बिजली की आपूर्ति के लिए कर्मचारी कार्य कर रहे। दोबारा आंधी आने से समस्या बढ़ गई है।