फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Education and awareness will be the right development

शिक्षा व जागरूकता से होगा सही विकास

Sat, 09 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Sat, 09 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Education and awareness will be the right development
अमर उजाला की किसान चौपाल में जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने स्वीकार किया कि जिला समेत पूरे बुंदेलखंड में किसान सूखे के कारण परेशान हैं। इससे निपटने के लिए मनरेगा व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का सही ढंग से क्रियान्वयन जरूरी है। इसके लिए काम शुरू है। किसान परिवार भी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए सकारात्मक रुख से काम करें। शिक्षा व जागरूकता से ही सही विकास होगा।
विज्ञापन


 अमर उजाला के अभियान में किसानों के साथ सरैंया गांव में चौपाल का आयोजन हुआ। राज शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर में एकत्र हुए किसानों के चेहरे पर सूखे का दर्द साफ झलक रहा था। डीएम नीलम अहलावत ने मां सरस्वती, भारत मां के चित्र के सामने दीप जलाकर चौपाल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम ने कहा कि सूखे से जिले के अधिकांश किसान बेहाल है। पहले ओलावृष्टि फिर अतिवृष्टि और अब मामूली बारिश के बाद सूखा पड़ है। किसान इधर लगातार कई साल से दैवी आपदा का शिकार है। प्रदेश सरकार लगातार ऐसे परिवारों को लाभ देने व आजीविका चलाने के लिए बीज से लेकर भोजन तक की रियायती व्यवस्था कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल में डीएम ने कहा कि सूखे से निपटने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए सभी को जागरूक होना पडे़गा। हो सकता है कुछ अधिकारी व कर्मचारियों के कारण ग्रामीणों को योजना का लाभ न मिला हो तो उसे सकारात्मक रुख से अधिकारी के पास अपनी बात पहुंचानी चाहिए। किसान को चाहिए कि वह शिकायत कम और योजना का लाभ पाने के तरीके की जानकारी ज्यादा करें।

बिचौलियों की आवश्यकता नहीं है जागरूकता से अधिकारी मिलेगा। शिक्षा व  जागरूकता से ही क्षेत्र का रुका विकास आगे बढ़ेगा। बालिका शिक्षा भी जरूरी है। ग्रामीण हर हाल में घर की लड़कियों को स्कूल भेजें। शहरी क्षेत्र के  घरों की सभी लड़कियां स्कूल जाती हैं। ग्रामीण इससे प्रेरणा लेकर अपनी लड़कियों को भी पढ़ाएं। जिससे सभी आगे बढ़ सके। चौपाल में कृषि व बैंक विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जानकारी दी।


किसान चौपाल में अमर उजाला परिवार ने सभी अधिकारियों, प्रधान, प्रधानपति, समाजसेवी व किसानों का आभार जताया। इस मौके पर जिला टीम के सुधीर अग्रवाल, राकेश शुक्ला, नरेंद्र राठौर, मनोज सिंह, पियुष राठौर, विश्वास बाबू व वीरेंद्र कुमार सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed