{"_id":"634ee02e636e0ad62cf7659239e0bfea","slug":"educated-woman-of-the-house-foundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित महिला घर की मजबूत नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित महिला घर की मजबूत नींव
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी नीलम अहलावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
सभागार में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। इसमें अधिकार एवं कर्तव्य
के बारे में जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्गों के समुदाय के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारीदी। कहा कि समाज में जागरूकता तब आयेगी जब सभी अपने बच्चों एवं बच्चियों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजेंगे। तभी समाज का विकास होगा।
दूसरे की बैशाखी के बल मत चलें स्वयं चलना सीखें। यदि घर में महिला शिक्षित है तो आपके बच्चों को आगे बढ़ा सकती हैं। अच्छी प्रकार का ज्ञान दे सकती है। और शिक्षा से अच्छे व्यक्तित्व का विकास होता है। यह कार्य माता-पिता के अलावा दूसरा कोई भी नहीं
कर सकता है। अपना व्यक्तिगत निर्णय स्वयं लें दूसरे के भरोसे न रहें। तभी समाज का निर्माण होगा। बच्चों एवं बच्चियों के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चल रही है। जिसका लाभ लिया जा सकता है।
यदि कोई नयी योजना आयेगी तो उसकी जानकारी अवश्य करायी जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम बहादुर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना ,ए.एन.एम.सेंटर, अर्बन हेल्थ पोस्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उप निदेशक कृषि प्रसार जगदीश नारायण ने अपने विभाग के योजनाओं के बारे में बताया कि किसान पहले रजिस्ट्रेशन करायें तभी विभाग में चल रही योजनाओं का पूर्णरूप से लाभ ले सकेंगे।
अल्प संख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के मध्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं का बिन्दुवार विवरण दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महेश चन्द्र शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हरीश कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अफजल अली, हबीब खां, मुराद खां, अशरफ खां, मो0रफीक आदि अधिकारी मौजूद रहे।