फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Educated girls can make their own future

शिक्षित छात्राएं बना सकती हैं अपना भविष्य

Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव शिक्षित छात्राएं बना सकती हैं अपना भविष्य
शिक्षित छात्राएं बना सकती हैं अपना भविष्य Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Educated girls can make their own future
छात्रा - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो     
चित्रकूट। अमर उजाला द्वारा अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के छत्रपति शाहू जी महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं को शिक्षा व स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम में प्राचार्य डा. आरती गुप्ता ने कहा कि शिक्षित बनकर ही छात्राएं अपना भविष्य बना सकती हैं। इस लिए सभी लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कूल कालेजों में पढ़ना चाहिए। तकनीकी शिक्षा भी प्राप्त करें। डा. कविता गौतम ने कहा कि छात्राओं को शिक्षित बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। यदि कोई बाधा पढ़ाई में आ रही है तो इन योजनाओं के माध्यम से डिग्री प्राप्त कर सकती हैं। विनीता श्रीवास्तव व अर्चना श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर की सफाई जरूरी है। डा. सुमन शुक्ला ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों से आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षक डीएस फातिमा ने कहा कि अल्पसंख्यक छात्राएं भी शिक्षित बन अपने परिवार का नाम रोशन करें। इस मौके पर छात्रा पूजा देवी, प्रिया, शीलू द्विवेदी, पूनम सिंह, संध्या विश्वकर्मा, आरती देवी, नीलम देवी, राखी, सोनम त्रिपाठी, पूजा पांडेय, सोना त्रिपाठी रूपा देवी, शालू गुप्ता, प्रिया अवस्थी, ममता देवी, रोशनी देवी, सुनीता देवी, निराशा देवी, मोनिका केसरवानी, अर्चना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed