{"_id":"5e1619738ebc3e87d6159a87","slug":"eavy-rain-with-hailstorm-throughout-the-day-chitrakutt-news-knp53718705","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि
विज्ञापन
फोटो- 20,21 व 22- सरैंया गांव में बारिश के बाद गिरे ओले
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/सरैया/मानिकपुर(चित्रकूट)। जिले में बुधवार को तेज बारिश के साथ सुबह से शाम तक दो दर्जन से अधिक गांवों में ओले गिरे। रबी की फसल भी बर्बाद हो गई। बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने से जिले में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। जिले का न्यूनतम तापमान शाम पांच बजे तक 9 डिग्री रहा जो रात को 8 बजे तक 6 डिग्री में पहुंच गया। कई स्थानों पर बडे बडे ओला गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। मानिकपुर सरैंया मार्ग ओला गिरने से कई बाइक सवार चुटहिल भी हुए। अस्थाई गोशालाओं में मवेशियों को भी चोट आईं।
बुधवार को सुबह जिले में तेज बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश होने से स्कूल व कालेज बंद हो गए। कई स्थानों पर पानी भर गया। जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के आदेश से कक्षा 8 तक के स्कूलों की बुधवार की छुट्टी घोषित की गई।
वही मऊ क्षेत्र में दोपहर को सखौहा, सिकरौव, कोपा गांव में बारिश के साथ ओले गिरे। इसके बाद शाम को जरवारा, करही, देवीदीन,भैरमपुर आदि गांवों में ओलावृष्टि हुआ। जिससे खेतों में लगी सरसो, चना, गेहूं, अरहर की फसल नष्ट हो गई। इसी तरह से सरैया, कौबरा, हनुआ आदि गांवों में ओलावृष्टि हुई। इसी तरह से मानिकपुर क्षेत्र के मारकुंडी सहित उससे लगे गांवों में ओलवृष्टि हुई है। रामनगर क्षेत्र के भी कई गांव में ओलावृष्टि होने की खबर है।ओलावृष्टि होने से रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वही बारिश होने से जिले में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।