फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Earthquake demolished the cast house

भूकंप के झटके से कच्चा घर ढहा

Sun, 26 Apr 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sun, 26 Apr 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Earthquake demolished the cast house

रविवार को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता शनिवार के मुकाबले कम थी। राजापुर के रुपौलिहा टोला में रविवार को भूकंप के झटके से एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।  शनिवार को इसी मकान में दरार आ गई थी। 

विज्ञापन

एसडीएम ने मौके का मुआयना किया और आश्वासन दिया कि नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

शनिवार की दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर  जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मुख्यालय के अलावा पहाड़ी, सरैंया, मऊ, मानिकपुर, शिवरामपुर, भरतकूप आदि जगहों पर लगभग सात सेकेंड तक धरती हिलने से लोगों में दहशत थी। एक घंटे बाद लगभग साढ़े बारह बजे फिर हल्की सी  हलचल हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को भी लगभग बारह बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए।  ये झटके लगभग दो से तीन सेकेंड तक महसूस किए गए। उधर, राजापुर में रविवार को भूकंप से कुछ घरों को क्षति पहुंची है। यहां के रुपौलिहा टोला में शिवनाथ पांडे पुत्र सरजो प्रसाद के तीन कमरों की दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनाथ ने बताया कि शनिवार को भूकंप से इसमें दरार आ गई थी हालांकि  जानमाल का कोई खतरा नहीं हुआ।  मोहित प्रसाद मिश्र पुत्र कंधई प्रसाद ने बताया कि उनके कमरे की दीवार भी गिरी है।


देविन टोला के सुरेश पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उसके घर की दीवार में भी दरार पड़ गई है। एसडीएम अभयराज ने इन जगहों का मुआयना किया और नियमानुसार सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed