{"_id":"605a22738ebc3ecbad66bb96","slug":"e-riksha-lockdown-covid-19-shop-city-chitrakutt-news-knp6194824120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार होने के बाद भी कम नहीं हुए हौसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार होने के बाद भी कम नहीं हुए हौसले
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले उस समय की स्थिति को सोचकर आज भी भयभीत हो जाते हैं। किस प्रकार से दो वक्त की रोटी के लिए रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ा। नई-नई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके जिले के कई युवाओं के हौसले कम नहीं हुए और उन्होंने आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोच को बदला। किसी ने दुकान खोली तो किसी ने ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार को खुशहाल किया।
-----
गुमटी में दुकान खोल घर संवारा
शहर से लगे कछारपुरवा निवासी अमित सेन मुंबई के दादर कस्बे में फ्रिज बनाने वाली कंपनी में टेक्नीशियन पद पर कार्य करता था। जब कोराना काल की शुरूआत हुइ तो फैक्ट्री बंद हो गई और वह बेरोजगार हो गया। इसी दौरान वह बीमार भी हो गया और किसी तरह अपने गांव आ गया। कुछ दिन रोजगार के लिए इधर-उधर भटका। इसके बाद उसने जिला अस्पताल के पास गुमटी रख पान गुटखा व खाने पीने की वस्तु बेचने का काम करने लगा। बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन दो सौ रुपये कमा लेेता हूं। इससे उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। साथ ही काम की तलाश में भटकना भी नहीं पड़ रहा है।
--
ई रिक्शा चला घर की स्थिति दुरुस्त की
पहाड़ी विकास खंड के नांदी गांव के शिव शंकर रैदास पुत्र शिवलाल दिल्ली में कपड़े का सिलाई का काम करता था। जब कोरोना काल की शुरूआत हुई तो बेरोजगार हो गया और आर्थिक तंगी के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। थक हार कर घर वापस आ गया। इतने रुपये भी नहीं थे कि कोई काम धंधा कर सके। तब उसने किराए पर ई रिक्शा लेकर चलाने लगा। वर्तमान में प्रतिदिन तीन से चार सौ रुपये तक कमा लेता है। अब घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई है।