{"_id":"67e44e20ad97741eab0ad124","slug":"e-rickshaw-overturned-after-being-hit-by-a-trailer-one-dead-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-114293-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेलर की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेलर की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, एक की मौत
विज्ञापन
मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरिया रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे ई रिक्शा पर मंगलवार की रात को सीमेंट लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। रिक्शे में अन्य कोई सवारी नहीं थी। पुलिस ने ट्रेलर को चालक समेत पकड़ लिया है।
थाना मारकुंडी क्षेत्र के डोडा माफी निवासी सुदामा यादव (29) मंगलवार की रात को अपना ई रिक्शा लेकर टिकरिया रेलवे स्टेशन सवारी लेने जा रहा था। तभी कारी बराह मसनहा रोड के पास सामने से तेज गति से आए ट्रेलर की टक्कर ई रिक्शा से हो गई। इससे ई रिक्शा पलट गया और सुदामा रिक्शे के नीचे दब गया। कुछ देर बाद निकले राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी मानिकपुर लेकर गई। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पत्नी रिंका देवी, पुत्र दयाशंकर, दुर्गेश व पुत्री सोनम का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को धारकुंडी मोड़ के पास से पकड़ लिया है। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि परिजनों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।