फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dumper hit the bike, farmer died

Chitrakoot News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत

Mon, 11 Nov 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dumper hit the bike, farmer died
मऊ। थाना क्षेत्र स्थित छिवलहा के हनुमान मंदिर के पास शनिवार को डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मऊ थानाक्षेत्र के बंबुरी गांव निवासी किसान राजवीर सिंह उर्फ लल्ला (38) शनिवार को बाइक से गांव निवासी सादिक खान के साथ प्रयागराज के शंकरगढ़ मजदूर खोजने गए थे। लौटते वक्त सादिक शंकरगढ़ में ही रुक गया। राजापुर के बरुवा निवासी कमलेश (31) को बाइक देकर राजवीर को साथ भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शाम करीब साढ़े सात बजे छिवलहा के हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मऊ सीएचसी लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। कमलेश की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। चालक डंपर लेकर भाग गया है।

भाई मोहित सिंह ने बताया कि गांव का सादिक राजवीर को लेकर गया था। लौटते समय साथ नहीं आया है। आशंका जताई कि उसने ही दुर्घटना करवाई है। यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भाई से उसका लड़ाई-झगड़ा भी हुआ था। उसके पास दो बीघा खेत हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष अभयराज सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर डंपर व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed