{"_id":"595bd12d4f1c1be2548b4667","slug":"due-to-rain-people-filled-the-streets-of-towns-with-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने से शहर सहित कस्बों की गलियों में पानी भरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने से शहर सहित कस्बों की गलियों में पानी भरा
चित्रकूट
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Rain
- फोटो : IE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दो दिनों से हो रही तेज बारिश से शहर सहित कस्बों की गलियों में जल भराव हो गया है। जिससे निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। शहर के कर्वी पहाड़ी रोड पर बने रेलवे ब्रिज के नीचे बनाई जा रही सड़क का कार्य अधूरा होने से कई दुकानों के सामने पानी भर गया है। जिससे दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
मानसून की शुरूआत होते ही जलभराव की समस्या से शहर सहित कस्बों के निवासी जूझ रहे हैं। बारिश होने से शहर के मिशन रोड,एसडीएम कालोनी,शंकरगंज मोहल्ले, सहित धर्मनगरी के रैनबसेरा के आसपास बरसात का पानी भर गया है। इसके साथ कचहरी परिसर सहित कई सरकारी कार्यालयों के सामने पानी भर हुआ है। नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई न करने से लोगों के घर में भी पानी घुस रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका सहित नगर पंचायत में नाले व नालियों का निर्माण तो कर दिया गया पर सही तकनीक से कार्य न होने से यह समस्या आ रही। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास व बाजार की कई गलियों के किनारे पानी भरा गया है। मऊ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे बस स्टैंड के पास जलभराव होने से यात्रियों को बस में चढ़ने उतरने में परेशानी हो रही है। भरतकूूप प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के भरतकूप मंदिर को जाने वाली रास्ता व बाजार की कई गलियों में जलभराव की समस्या हो गई।
गंदे पानी के ऊपर से गुजरे अधिकारी
चित्रकूट(ब्यूरो)। तहसील समाधान दिवस पर शहर के तहसील सभागार के गेट के सामने जलभराव होने से फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई अधिकारी गंदे पानी के ऊपर से गुजरकर तहसील सभागर पहुंचे।
विज्ञापन
पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले
चित्रकूट(ब्यूरो)। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी सरोज ने बताया कि पानी की निकासी के लिए शहर के अंदर नाले बनवाएं गए हैं। इसके अलावा जहां जलभराव की समस्या है उसके लिए नालियां बनवाई जा रही हैं।
अंडरब्रिज और स्कूल में भरा पानी
शिवरामपुर(ब्यूरो)। कस्बे से रंपुरिया मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर बना ब्रिज के रास्ते में जल भराव हो गया है। जिससे आवागमन बाधित है। जल निकासी की कोई व्यवस्था प्रधान या रेल अधिकारियों ने नहीं की है। इसी प्रकार मंगलवार को तेज बारिश से कई स्कूल परिसर में जल भराव हो गया। जिससे स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं हो सका। कई छात्र तो गिरकर घायल भी हुए।