फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Due to heavy rains in Chitrakoot, the water level of the rivers increased

चित्रकूट में जोरदार बारिश होने से नदियों का जल स्तर बढ़ा

Wed, 23 Sep 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains in Chitrakoot, the water level of the rivers increased
फोटो- 3 - चित्रकूट के मुख्यालय में सुबह से मूसलाधार बारिश से गिरा एक घर। - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट/मानिकपुर/मऊ। जिले में जोरदार बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों की नदियों सहित नालों में पानी बढ़ गया है। जिससे आवागमन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में कच्चे घर भी गिर गए हैं। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़काें व गलियों में जलभराव की समस्या हो गई है। रेंहुटिया व शिवरामपुर के अंडरपास में कई घंटे तक बारिश का पानी जमा रहने से आवागमन बंद रहा। इसके अलावा धान की फसल का उत्पादन करने वाले किसान खुश हैं।
जिले में दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। मंगलवार की रात रूक-रूक कर बारिश होती रही। जिससे मानिकपुर,पहाड़ी, मऊ, व भरतकूप क्षेत्र की नदियों में व नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे आवागमन करने मेें समस्या आ रही है। मानिकपुर क्षेत्र मेें बरदहा नदी का जल स्तर बढ़ने से रानीपुर, ऊंचाडीह, रामपुर, नीहि आदि गांवों के ग्रामीण दूसरे रास्ते से आ रहे है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मऊ क्षेत्र मेें पूरब पताई मऊ रास्ते में पड़ने वाले रपटों में पानी बढ़ जाने से दूसरे रास्ते से आने को ग्रामीण मजबूर हैं। पहाड़ी क्षेत्र के कर्वी रगौली रोड के रपटे सहित अन्य स्थानों पर सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। शिवरामपुर के भौसौंधा रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पानी भर जाने एक घंटे से अधिक आवागमन बंद रहा। जिला मुख्यालय के कर्वी मानिकपुर रोड में रेहुटिया स्थित रेलवे के अंडर ब्रिज के नीचे जल भराव रहा। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित श्रृंगार पैलेस के पीछे बस्ती व राजेश सिंह, महेश कुमार के घर में पानी भर गया।
विज्ञापन

बारिश से गिरे घर, गृहस्थी बर्बाद
चित्रकूट। बारिश से मुख्यालय समेत आसपास के गांव में कई घरों की दीवारें गिर गईं हैं। जिसमें जिला मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित वार्ड 14 आशा देवी पांडेय पत्नी रामआशीष के घर का एक हिस्सा पूरा गिर गया। घर में ही मौजूद परिजन बाल बाल बच गए। जानकारी होने पर मौके पर सदर लेखपाल ने पहुंचकर जानकारी लिया। इसी तरह से मानिकपुर क्षेत्र के डोडा माफी गांव में रमेश कोल, रानीपुर गांव में महेश कुमार, ऊंचाडीह गांव के करन कोल के कच्चे घर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed