फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dua sought peace in pleasant weather

खुशगवार मौसम में मांगी अमन की दुआ

Thu, 07 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 07 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dua sought peace in pleasant weather
ईदगाह में नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
ईद की नमाज के बाद विश्वशांति की दुआ मांगी गई। रोजेदारों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। जनप्रतिनिधियों के अलावा डीएम व एसपी ने भी नमाज के बाद सभी को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


 बुधवार को चांद का दीदार के बाद गुरुवार को सामूहिक नमाज अदा की गई। गुरुवार सुबह से ही नमाजियों के साथ बच्चे भी ईदगाह पहुंचे। नए कपड़े पहने मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की, इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह में सबसे पहले नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद में मौलाना मकसूद, कजियाना मस्जिद में मुजीब हाफिज व नूरानी मस्जिद में मुफ्ती सलाउद्दीन ने नमाज अदा कराई। सभी रोजदारों ने नमाज पढ़कर अल्लाह से सद्भावना व आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआ मांगी। इसी के साथ घरों में पकवान बनने शुरू हो गए। छोटे बच्चों में उत्साह देखा गया। सभी दौड़-दौड़कर एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दे रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सांसद भैरोंप्रसाद मिश्र, सदर विधायक वीर सिंह पटेल, विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, चेयरमैन नीलम करवरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व सांसद आरके पटेल, भइयालाल यादव, नरेंद्र कुमार गुप्ता, बसपा नेता जगदीश गौतम, गौरीशंकर मिश्रा, फराज खान, अफजल अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, पंकज मिश्रा, गुलाब खां, गुलाब गुप्ता सपा नेता डा. निर्भय सिंह पटेल व शहर काजी सरफराज ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीएम मोनिका रानी, एसपी केके चौधरी, एडीएम हवलदार सिंह, एसडीएम रजनीश मिश्रा व नगर पालिका ईओ लालचंद्र सरोज ने भी ईद की बधाई दी। इसके अलावा सभी मस्जिदों व संवेदनशील क्षेत्र मेें सुबह से शाम तक पुलिस तैनात रही।


ईद की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले लोगों ने दान देकर गरीब वर्ग को भी ईद मनाने का मौका मिला। घर जाकर सभी ने सेवई से बने व्यंजन खाए और खिलाए।

बुधवार को हुई जोरदार बारिश के बाद उम्मीद थी कि गुरुवार को नमाज के दौरान बारिश खलल डाल सकती है, लेकिन मौसम बेहद खुशगवार रहा। सभी ने खुले आसमान के नीचे मस्जिदों में नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed