फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drizzle rain at many places of the district, increased winter

जिले के कई स्थानों पर रिमझिम बारिश, बढ़ी सर्दी

Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drizzle rain at many places of the district, increased winter
चित्रकूट। जिले में दोपहर को धूप निकली इसके बाद एक बार फिर से आकाश में बादल छाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। कोहरा भी हल्का हल्का छाया रहा। सर्दी में बढ़ोतरी होने से एक बार फिर से घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। किसान चिंतित नजर आ रहे है कि यदि बारिश अधिक हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार को कुछ मिनट के लिए धूप निकलने से मौसम खुलने की संभावना नजर आई। लेकिन फिर से बादलों को आगोश में सूर्य ने छिप गया। सर्द हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई। मौसम खराब होने से किसान चिंतित नजर आ रहे है। किसान राजकुमार सिंह, सुरेश दत्त त्रिपाठी व महेश प्रसाद का कहना कि बार बार बारिश होने से रबी की फसल खराब हो रही है। जिसमें मसूर व चना को अधिक नुकसान है।
विज्ञापन

यदि अधिक बारिश हो गई तो सरसों की फसल को भारी हानि होगी। खेतों में रात दिन भर जागकर फसलों की रखवाली करते है। दो जून की रोटी चलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। गनीवा कृषि फार्म के डा. मनोज शर्मा ने बताया कि दो दिन तक मौसम अभी खराब रहेगा। हल्की बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली के गरज व चमक की संभवाना है। रबी की फसल में इस बारिश का असर होगा। जिसमें मसूर, चना व सरसों की फसल को नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed