{"_id":"58f647ba4f1c1beb02472731","slug":"drinking-water-crisis-in-tahsil-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस मेें पेयजल संकट की शिकायतों का अंबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस मेें पेयजल संकट की शिकायतों का अंबार
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भगाए नशेड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वाधिक शिकायतें पेयजल की आईं। शिकायत मिलने डीएम ने संबधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। कहा कि जल्द ही कस्बे की आपूर्ति दुरुस्त कराएं और बिगडे़ हैंडपंप सही कराएं।
डीएम ने कहा कि बड़ी ग्राम सभाओं में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए टैंकर खरीदे जाएं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि हैंडपंप बनवाना है उसकी सूची बनाकर प्राप्त करा दें। पानी की समस्या किसी ग्राम पंचायत में नहीं होनी चाहिए। पेयजल कि कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुई। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह उप जिलाधिकारी राजापुर दुर्गेश मिश्रा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार को तीर्थयात्रियों को परिक्रमा मार्ग पर पेयजल संकट की खबर छपने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संज्ञान में लिया। तहसील दिवस में उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर इस समस्या का समाधान करें। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि परिक्त्रस्मा मार्ग में पानी की सप्लाई को चालू करें।
विज्ञापन
तहसील दिवस में व्यापार मंडल के संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि जल संस्थान की आपूर्ति गंदा पानी की होती है। कई जगह से पाइप लाइन टूटी है। इससे घरों में गंदा पानी घुस जाता है। गयागंज, पश्चिमीनाका, रूपौहिलिया टोला व वार्ड नंबर पांच के तिराहे पर पेयजल संकट है।
विद्युत विभाग शेडयूल के हिसाब से कटौती नहीं करता बल्कि कस्बे में दस-दस घंटे बिजली गुल रहती है। कई उपभोक्ताओं के बिल जमा होने के बावजूद नए बिल में पुराने बिल की राशि जुड़कर आती है। जिससे उपभोक्ता परेशान रहता है। कस्बे के हिंदु युवावाहिनी के सुनील मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज रहता है। 12 घंटे तक कटौती रहती है। कोटेदार पात्रों को राशन सामग्री नहीं बांटता है।