फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drawing Salary Accounts Officer in charge stonewalling

वेतन आहरण में लेखाधिकारी लगाते अड़ंगा

Mon, 08 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Mon, 08 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Drawing Salary Accounts Officer in charge stonewalling
प्रशिक्षु शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों का भी अवशेष वेतन भुगतान न होने से नाराज शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के सामने सोमवार को धरना दिया। शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के सामने नारेबाजी की। लेखाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों के अवशेष मानदेय का भुगतान किया जाए। ऐसे शिक्षकों की ब्लाकवार सेवा पुस्तिका बनवाने का आदेश दिया जाए। सीधी भर्ती पर नियुक्त विज्ञान व गणित के शिक्षकों का दो सत्यापन कर वेतन दिलाया जाए।
विज्ञापन


किसी भी शिक्षक के खिलाफ बगैर स्पष्टीकरण मांगे कार्यवाही न की जाए। दिन भर धरने पर बैठे शिक्षकों के पास लेखाधिकारी ने पत्र भेजकर आश्वस्त किया कि दस फरवरी तक समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर लवलेश सिंह, अनूप मिश्रा, इंद्रसेन यादव, रामभद्र त्रिपाठी, अनिल अनिवार्य, सुनील नवोदित, हेमराज गर्ग, ममता चौरसिया, शिवप्यारी गुप्ता, अर्चना मिश्रा, मिथिला पांडेय व ऊषा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय के तुलसी पार्क में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष भाऊराम पटेल ने कहा कि शिक्षामित्रों के भविष्य के लिए संगठन पूरा जोर लगाएगा। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाएगा। सर्वेश यादव ने कहा कि कुछ कथित नेता शिक्षामित्रों को भड़काकर राजनीति कर रहे हैं। बैठक में प्रदीप यादव, जानकी शरण, ललित गर्ग, अंबिका ओझा, संजय पांडेय, बृजेश पांडेय, दिगंबर दुबे, गोरेलाल, सैयद अली, मुन्नालाल, ब्रजनंदन सिंह, ललित सिंह, छाया, अराधना, सुरेखा व माया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed