फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dr. Malkhan Singh gave lecture in Uzbekistan, honored on his return

Chitrakoot News: डॉ. मलखान सिंह ने उज्बेकिस्तान में दी व्याख्या, लौटने पर हुआ सम्मान

Fri, 26 Sep 2025 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 26 Sep 2025 02:17 AM IST
सार

चित्रकूट के डॉ. मलखान सिंह ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय संस्कृति के वैश्विक महत्व पर व्याख्यान दिया। उनके विचारों को सराहा गया और इससे भारत-उज्बेकिस्तान सांस्कृतिक संबंध मजबूत हुए।

विज्ञापन
Dr. Malkhan Singh gave lecture in Uzbekistan, honored on his return

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। बलदाऊगंज निवासी डॉ. मलखान सिंह ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी, उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हिस्सा बने। बृहस्पतिवार को वह वापस चित्रकूट पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां के अनुभव को स्थानीय लोगों के साथ साझा किया। यह सेमिनार 18 व 19 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया था।

डॉ. मलखान सिंह ने बताया कि उनके व्याख्यान का विषय भारत की संस्कृति का वैश्विक महत्व था। उन्होंने सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का आधार मानव कल्याण, सह अस्तित्व और विश्व बंधुत्व है। इसके साथ ही उन्होंने आचार-विचार और संस्कार को समरसता, समन्वय और समतामूलक समाज निर्माण का प्रमुख आधार बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों और प्रतिभागियों ने डॉ. मलखान सिंह और अन्य वक्ताओं के विचारों की सराहना की। यह सेमिनार भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय भाषा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की अध्यक्षा प्रो. वंदना झा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि भारतीय भाषा केंद्र से डॉ. मलखान सिंह को ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडी, उज्बेकिस्तान में व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान के माध्यम से भारत का मान बढ़ाया है। यह जेएनयू और चित्रकूट दोनों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed