फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dr. Dipendra's transfer order changed after gritty

किरकिरी के बाद बदला डॉ. दीपेंद्र के तबादले का आदेश

Sat, 02 Jul 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dr. Dipendra's transfer order changed after gritty
फोटो-16- डा. दीपेंद्र सिंह- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पांच साल से तबादला मांग कर रहे दिवंगत डॉ. दीपेंद्र सिंह को जीते जी नहीं मिला। उनकी तेरहवीं के दूसरे दिन शासन से तबादला पत्र पहुंचा तो विभाग की जमकर किरकिरी हुई। शनिवार को विभाग ने इस पर मलहम लगाने का प्रयास किया और शासन से ही दूसरा पत्र जारी किया गया है। इसमें पहले के आदेश को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के सचिव रविंद्र ने पत्र जारी कर चित्रकूट जिला अस्पताल के सीएमएस और प्रमुख अधीक्षक मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय प्रयागराज को बताया कि वरिष्ठ परामर्शदाता चित्रकूट के डॉ. दीपेंद्र सिंह के निधन की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पहले इनका तबादला चित्रकूट से प्रयागराज किए जाने का आदेश जारी हुआ था। इसे निरस्त किया गया है। गौरतलब है कि 11 वर्ष पूर्व चित्रकूट में तैनात डॉ. दीपेंद्र लगातार पांच साल से लिवर की बीमारी से परेशान होकर तबादला की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पत्रों की मोटी फाइल शासन स्तर पर थी, लेकिन उनकी बार-बार गुहार सुनी नहीं गई। बीमारी से परेशान डॉ. दीपेंद्र ने पांच साल पहले नौकरी से वीआरएस भी मांगा था। विभाग ने उनकी मांग नामंजूर कर दी थी। इस पर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed