फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dr. Bhupesh Dwivedi is the new CMO

डा. भूपेश द्विवेदी नए सीएमओ

Thu, 15 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhupesh Dwivedi is the new CMO
चित्रकूट। जिले के सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को दो कोरोना काल में बेहतर संयोजन करने का इनाम मिला है। शासन ने उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल झांसी के संयुक्त निदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर फतेहपुर के अपर सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी को जिले का नया सीएमओ बनाया गया है।
विज्ञापन

सितंबर 2019 में जिले का चार्ज संभालने वाले सीएमओ डॉ. विनोद कुमार दो बार कोरोना पाजिटिव भी हुए, लेकिन हौसला नहीं छोड़ा। बीमार रहते भी ऑनलाइन प्रबंधन कर मरीजों व विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री से लेकर दो बार मुख्यमंत्री का दौरा भी हुआ जिसमें कोविड काल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ज्यादा सवाल नहीं उठे। बेहतर संयोजन का ही नतीजा रहा कि आज जिले में कोविड के सिर्फ एक पाजिटिव मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का मानना है कि उन्हें प्रोन्नति मिली है। उनके स्थान पर फतेहपुर में अपर सीएमओ रहे डा. भूपेश को जिले का नया सीएमओ बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed