{"_id":"0f404d33c4a248403472e0f2a6ee9dbc","slug":"does-not-help-heart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखती केंद्र की मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखती केंद्र की मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद के कांग्रेस दल के नेता नसीब पठान ने मंगलवार ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के साथ चौपाल लगाई। जिसमें उन्हाेंने माना कि दैवी आपदा से काफी किसान परिवार प्रभावित है। प्रदेश सरकार की सहायता पर्याप्त नहीं है, वहीं केंद्र सरकार की मदद कहीं दिखाई नहीं पड़ती। इस मुद्दे को विधान परिषद के सत्र में पार्टी प्रमुखता से उठाएगी।
मोहनी व खंडेहा गांव में मंगलवार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता किसानों का दर्द जानने पहुंचे। उन्हें किसान परिवार की महिलाओं ने बताया कि खेती पूरी तरह से बरबाद है। पहले ओलावृष्टि फिर कम बारिश ने फसल बोने का मौका नहीं दिया। कुछ किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या विकराल है।
जहां कुछ फसल बोई गई है, वहां लो वोल्टेज के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही। पशुओं के खाने का चारा भी नहीं जुटा पा रहे हैं। समस्या सुनन के बाद नसीब पठान ने कहा कि इन सभी मुद्दों को पार्टी विधान परिषद सत्र में प्रमुखता से उठाएगी। प्रदेश सरकार ने जो सहायता बांटी है। उससे किसानों का कोई भला नहीं हुआ है। वहीं केंद्र सरकार की कोई मदद किसानों को नहीं मिली है।
विज्ञापन
मौके पर जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, प्रदुम्न दुबे, पंकज मिश्रा, रामबाबू गर्ग, अकबरी बेगम, कुशल पटेल, पुष्पेंद्र सिंह, अवधेश करवरिया, त्रियुगी नारायण शुक्ला, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, जितेंद्र उपाध्याय, दिनेश द्विवेदी व रंजीत सिमोन आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट। नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधान परिषद के नेता नसीब पठान ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को मंदिर मुद्दा याद आता है। किसानों की दुर्दशा पर सब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लडेगी। किसी से समझौता नहीं होगा। बाकी फैसला हाईकमान करेगा।