{"_id":"62af6cc57df4fb6fc84d1874","slug":"doctors-object-to-increasing-working-hours-chitrakoot-news-knp703238393","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के घंटे बढ़ाने पर डॉक्टरों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के घंटे बढ़ाने पर डॉक्टरों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
फोटो- 24- बैठक में जानकारी देते डाक्टर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की चित्रकूट जिला इकाई ने नेशनल मेडिकल कमीशन की नई गाइडलाइन पर आपत्ति दर्ज कराई है। इस नियम के संशोधन के लिए सरकार से मांग की जाएगी।
रविवार को शहर के सिविल लाइंस स्थित एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधीर अग्रवाल के आवास में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार डॉक्टरों के काम के घंटे बढ़ाने के साथ कई बदलाव नई गाइड लाइन में कर रही है।
आईएमए की ओर से गठित बोर्ड जल्द ही सरकार के प्रतिनिधियों से मिलकर इसमें संशोधन कराने के लिए दबाव बनाएगा। बैठक में सभी ने नेशनल मेडिकल कमीशन की नई गाइड लाइन पर आपत्ति जताई है। इस बैठक में डॉ. महेंद्र गुप्ता, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. प्रबोध अग्रवाल, डॉ. शशांक अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. एचसी अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. रफीक अंसारी, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।