{"_id":"e122edb07711fb26577b4fb200176cf9","slug":"do-work-for-traders-growth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के हित में करेंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के हित में करेंगे कार्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें मऊ और बरगढ़ के प्रधानों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
उन्होंने व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कही। रविवार को हुई बैठक में सुमंत गुप्ता ने बताया कि बरगढ़ प्रधान प्रकाश केशरवानी को प्रदेश संगठन मंत्री और मऊ प्रधान जमुना केशरवानी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रकाश ने कहा कि वह व्यापारियों के हित में काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
डा. सुमंत ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन करेंगे। वहीं मऊ प्रधान जमुना केशरवानी ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शानू गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष शेषू जायसवाल, युवा अध्यक्ष स्वप्निल जायसवाल, नारायणदास गुप्ता, ललित जायसवाल, हरिगोपाल केशरवानी, राकेश मोदनवाल, गीता मोदनवाल आदि मौजूद रहे।