फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   do vieryfication after 80 percent work

80 फीसदी कार्य पर कराएं सत्यापन

Wed, 08 Jul 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 08 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
do vieryfication after 80 percent work

नगर पालिका के अंतर्गत हो रहे जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कार्य अस्सी फीसदी पूरा होने पर तकनीकी टीम से इनकी गुणवत्ता का सत्यापन कराया जाए। ये निर्देश डीएम नीलम अहलावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में डूडा की शासी निकाय की बैठक में दिए।

विज्ञापन


बैठक में डीएम को बताया गया कि कर्वी नगर पालिका के तहत 2014-15 के स्वीकृत पांच कार्यों में से चार पूरे हो गए हैं। वार्ड नंबर तीन के कमटू जाटव के मकान से लल्लू कुशवाहा के मकान तक इंटरलाकिंग, सड़क एवं नाली निर्माण, भगवानदीन के मकान से देवीदयाल के मकान तक, कोद्दा के मकान से चुनकौना के मकान तक नाली का निर्माण प्रगति पर है। इसके लिए दूसरी किस्त भी मिल चुकी है, काम अवर अभियंता डूडा करा रहे हैं। डीएम ने कहा कि अस्सी फीसदी कार्य के सत्यापन के बाद ही शेष बीस फीसदी के लिए धनराशि की मांग करें।
विज्ञापन


 डूडा के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका के तहत वार्ड नंबर दो में दो मोहल्लों में, वार्ड नौ, आठ, 16, 11 और तीन आदि में सीसी पेवर ब्लाक रोड, नाली निर्माण आदि के लिए सरकार को प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया गया है। शासी निकाय में अनुमोदन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीएम ने आसरा, रिक्शा योजना, एनयूएलएम, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह और आश्रय योजना आदि की समीक्षा की। योजनाओं को बोर्ड से स्वीकृत कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिए। इससे संबंधित बैठक कराने को कहा। पचास स्वयं सहायता समूह बनाने को चेतना संस्था का चयन किया गया है। डीएम ने कहा कि महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए जाएं और इनकी ट्रेनिंग भी कराई जाए। बैठक में एसडीएम कर्वी रजनीश मिश्रा, तहसीलदार कर्वी एके सिंह, अधिशीसी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र सरोज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed