{"_id":"6f2fda7815112d5152ad57fd6d45c9cb","slug":"do-not-repeat-anywhere-gunman-stormed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दोबारा न धावा बोल दें डकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दोबारा न धावा बोल दें डकैत
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैत शिवा पटेल गैंग की पिटाई व धमकी से कोढ़नपुरवा के ग्रामीण दूसरे दिन भी डरे-सहमे दिखे। सुरक्षा के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है, लेकिन ग्रामीणों को भय है कि कहीं जंगल जाने पर फिर डकैत हमला न कर दें।
गुरुवार को एसपी के नेतृत्व में कोतवाल ने भरतकूप, सीतापुर की पुलिस टीम के साथ मड़फा व खम्हरिहा के जंगलों में कांबिंग की। मालूम हो कि बुधवार को भरतकूप चौकी क्षेत्र के कोढ़नपुरवा के पास तीस हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल गैंग ने आधा दर्जन ग्रामीणों को बंदूक की बटों से पीटा था। पुलिस के आने पर भागते समय डकैत ग्रामीणों को धमकी दे गए थे।
गुरुवार की सुबह एसपी केके चौधरी के साथ कोतवाल रनवीर सिंह, सुजीत कुमार व नीरज यादव ने डकैतों की तलाश में मड़फा व खम्हरिहा के जंगल में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसपी कोढ़नपुरवा पहुंचे तो ग्रामीणों ने डरते हुए बताया कि डकैतों का भरोसा नहीं है। कहीं दोबारा न हमला कर दें। इस पर एसपी ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और गांव में पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।