{"_id":"10eece46d47e11e5a83ce6fdfc92d5e2","slug":"do-not-ignore-the-problems-of-farmers-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को अनदेखा न करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को अनदेखा न करें अधिकारी
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर अधिकारियों को काम करना चाहिए। समस्याओं की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
ये बात कृषि विभाग की आेर से रामायण मेला परिसर में आयोजित मेले और जनपदस्तरीय कृषि गोष्ठी में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहीं।
उन्होंने अधिकारियों से जिले मे मानवीयता के आधार पर सूखे की रिपोर्ट तैयार करने की अपील की। जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर नहीं हैं, वहां पर ट्रांसफार्मर लगाए जाएं।
चिल्लीमल, राजापुर आदि जगहों के पंप कैनालों को समय से चलाया जाए। इनकी हालत बदतर है। किसानों को पानी की समस्या से निजात के लिए इनका बेहतर ढंग से चलने की जरूरत है।
सूखे की रिपोर्ट का जायजा लें और मानवता के आधार पर इसे बनाया जाए। सांसद ने वहां मौजूद बीमा कंपनी के एजेंट को हिदायत दी कि आपकी बहुत शिकायतें हैं।
आप किसानों के हित में काम करें और ज्यादा से ज्यादा फायदा दें। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि शासन से पंद्रह करोड़ की धनराशि आई है, जल्द से जल्द वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से कहा कि विषम स्थिति के बाद भी वह विश्वास दिलाना चाहती हैं कि शासन से ज्यादा से ज्यादा भूसा और चारे की व्यवस्था कराएंगी, जिससे पशुपालकों को परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि किसान आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन नवंबर तक कर लें, ताकि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके।
बताया कि जिले में एक लाख 18 हजार 656 जाबकार्ड धारक हैं,जिनमें से सिर्फ लगभग पैंतीस हजार काम करते हैं। जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग की योजनाओं का फायदा लेकर किसानों से बागवानी मिशन से जुड़ने की अपील की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने जिलाधिकारी से राजस्थान की तर्ज पर यहां भी सौर ऊर्जा पर सब्सिडी बढ़ाने और पंप पर पांच सौ से साढ़े सात सौ एचपी तक क्षमता बढ़ाने की मांग की।
उप कृषि निदेशक जगदीश नारायण ने सभी का आभार व्यक्त किया और विभाग से ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने को कहा।
इस मौके पर उद्यान अधिकारी राकेश कुमार, एलडीएम अभिनंदन कुमार, डा. एनके गहलौत, सिकंदर, धीरेंद्र, ओमनाथ दुबे, सुशील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।