{"_id":"4d8fa2ea34c80183efef03dbbccdb1f7","slug":"do-holikadehan-at-marked-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नित स्थानों पर ही करें होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नित स्थानों पर ही करें होलिका दहन
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
होली के त्योहार को लेकर सोमवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एके श्रीवास्तव ने कहा कि होली सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाएं। चिह्नित स्थानों पर ही होलिका दहन होना चाहिए। किसी पर जबरन रंग न डाला जाए।
विज्ञापन
बैठक में कई विभागीय अधिकारियों की गैरहाजिरी पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध रूप से बनाई जा रही शराब, खनन, सट्टेबाजी, जुआ आदि के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर विनोद तिवारी, रामसजीवन, कल्लू, रईस अहमद, अंकित तिवारी, बनारसी दास, श्यामलाल, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन