{"_id":"a52d53e52d91ec9d70e4181b73c0a3e4","slug":"do-active-role-in-public-wellfare-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनहित के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनहित के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिवासियों के लिए काम करने वाली संस्था कल्याण केंद्र के वार्षिकोत्सव में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने संस्था के कार्य की सराहना की। कहा कि अन्य संस्थाओं को इससे प्रेरणा लेकर जनहित के कार्य में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि के रूप में आए संजीव कुमार गुप्ता को लोगों ने यहां की रेलवे संबंधी समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन दिया। उन्होंने इसे मंत्री को सौंपने का भरोसा दिया। मौके पर एडीआरएम झांसी अशोक वर्मा, संस्था के संस्थापक अवध बिहारी, रामस्वरूप, राजेश पांडे, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन