फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM was found in the village adopted malnourished child

डीएम के गोद लिए गांव में मिला कुपोषित बच्चा

Thu, 30 Apr 2015 10:14 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
DM was found in the village adopted malnourished child

डीएम के गोद लिए गांव चितरा गोकुलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में एक कुपोषित बच्चा मिला। इसके अलावा वहां पर 14 अप्रैल से पोषाहार ही नहीं था। गुरुवार को डीएम ने खुद ही अपने गोद लिए गांव का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान डीएम कुपोषित बच्चे को नियमित पोषाहार दिए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम नीलम अहलावत ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का मुआयना किया। आंगनबाड़ी केंद्र में 14 अप्रैल से पोषाहार खत्म हो गया था। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी से तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। हाट कुक्ड योजना में यहां पर खिचड़ी बनाई गई थी।
विज्ञापन


केंद्र में मिले एक साल नौ महीने उम्र के बच्चे का  वजन छह किलो आठ सौ निकला। इस पर डीएम ने इसे नियमित पोषाहार देने के लिए कहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में सात माह से तीन साल के 97 बच्चे, तीन से छह साल के 68 बच्चे पंजीकृत हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं 28, धात्री महिलाएं 27 और 45 किशोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि वह समाज कल्याण निर्माण निगम से संपर्क कर आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई पुताई का इस्टीमेट तैयार करें।

वहीं ग्राम प्रधान से केंद्र की छत और दीवारों की नमी को दुरुस्त कराने और बच्चों को बैठने के लिए दरी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाबहू घर घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को चिह्नित करें और उनका वजन कराएं।

उन्होंने एएनएम और  प्रधान से ग्राम स्वास्थ्य समिति मद में धनराशि की जानकारी की, जिसमें एएनएम जयरानी वर्मा ने बताया कि अभी पांच हजार खाते में हैं।

जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामबहादुर को और धनराशि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार, प्रधान कमलेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी बलराम मौजूद रहे।


प्राथमिक विद्यालय की सभी कक्षाओं का मुआयना किया। उन्हें कक्षा एक में 16 में चार, दो में 30 में 8, तीन में 43 में 13, कक्षा चार में 44 में 11, पांच में 30 बच्चों में से छह बच्चे ही मिले।  विद्यालय में हैंडपंप और पंखे खराब मिलने पर तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed