फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dm inspected in chitrakoot

पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे योजनाएं, सांसद ने प्रमुख सचिव से बस डिपो बनाने की मांग की

Sun, 12 Jul 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
dm inspected in chitrakoot
चित्रकूट में प्रमुख सचिव परिवहन व जनपद के नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रविवार लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में बैठक कर फीडबैक लिया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जनता की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि घर व दरवाजे पर सफाई रखें। कहा जिले में बस स्टॉप बना है, लेकिन डिपो नहीं है। श्रद्धालुओं की आसानी के लिए चित्रकूट डिपो बनाया जाए।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि 80 हेक्टेयर में सभी विकास खंडों पर फलदार पौधे रोपे जा रहे हैं। मनरेगा के कंवर्जन से सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। प्रमुख सचिव परिवहन ने कहा कि वन विभाग मनरेगा में प्रोजेक्ट तैयार कराकर वृक्षारोपण सड़कों के किनारे कराया जाए। उन्होंने सांसद से कहा कि डिपों के निर्माण की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि डिपो खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं। ताकि शासन से स्वीकृत कराकर आगे की कार्रवाई की जा सके। सांसद ने कहा कि ददरी मडैयन, इटवां, डुडैला, मानिकपुर, परदवां, जेल रोड, रसिन की तरफ भी रोडवेज बसों का संचालन कराया जाए। ब्लाक प्रमुख मऊ ने कहा कि मऊ यमुना पुल का निर्माण कार्य रुका है। इस पर काम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विशेष सचिव नमामि गंगे व कोविड-19 के जनपद नोडल अधिकारी शत्रुघन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी सत्येंद्र कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ विनोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, एमएलसी प्रतिनिधि शशि शुक्ला, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत मानिकपुर विनोद द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पंचायत राजापुर आदर्श द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख कर्वी गुलाब सिंह, मऊ शिवाकांत बलुवा, रामनगर बालमुकुंद पांडेय, मानिकपुर ज्योत्सना देवी, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed