फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM inspected booths and schools

छात्रों को गुणा भाग की भी दें जानकारी

Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM inspected booths and schools
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों और स्कूलों का निरीक्षण कर हकीकत देखी। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मजदूरों ने मनरेगा में काम न मिलने की शिकायत की।
निर्वाचन नामावली संबंधी कार्यों के निरीक्षण के क्रम में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने प्राथमिक विद्यालय लौढ़िया खुर्द, कंपोजिट विद्यालय कपना, प्राथमिक विद्यालय इटौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजपुर बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से कहा कि घर घर जाकर फार्म भरवाएं। अधिक से अधिक फार्म 30 नवंबर तक प्रत्येक दशा में भरा कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों, प्रधानों से कहा कि जो मशीन से धान की कटाई कराई जा रही है उसका अवशेष गोशाला में रखा जाए। फसल अवशेष न जलाएं। लेखपाल से कहा कि डिग्गी पिटवाकर प्रचार प्रसार कराया जाए। जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय कपना में कक्षा चार के अर्पित, माही, उर्मिला आदि बच्चों से जोड़ घटाव भी ब्लैक बोर्ड में कराया। जिसमें बच्चों ने सही जवाब दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षक छोटेलाल से कहा कि गुणा एवं भाग की भी जानकारी बच्चों को दे। महाराजपुर के निवासियों ने पेयजल, नाली के पानी के निकास, मनरेगा में कार्य करने की मजदूरी न मिलने की समस्या रखी। इस पर तहसीलदार कर्वी, लेखपाल, प्रधान को निर्देश दिए कि तत्काल समस्याओं का निस्तारण कराएं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी, थानाध्यक्ष पहाड़ी रामाश्रय यादव सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल, कानूनगो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed