फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM inaugurated Kitchen Room

डीएम ने रसोई कक्ष का उद्घाटन किया

Mon, 29 Aug 2016 10:56 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 29 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
DM inaugurated Kitchen Room
जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं से बातचीत करतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्राम पंचायत बनाड़ी की स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं द्वारा नवजात शिशुओं की माताओं, एनआरसीयू में अति कुपोषित बच्चों व अभिभावकों के लिए जिला चिकित्सालय में खाना बनाया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को डीएम मोनिका रानी ने फीता काटकर रसोई कक्ष का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने 22 नवजात शिशुओं की माताओं व 7 अति कुपोषित बच्चों को दाल, सब्जी, चावल, रोटी परोसी।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि इस योजना के तहत 30 महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। जिससे उनके परिवार का पालन पोषण होगा तथा अस्पताल में माताओं व अति कुपोषित बच्चों को समय से खाना भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के परिसर में लगी एलसीडी में स्वास्थ्य विभाग की सारी योजनाओं को दिखाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर एनआरसी कक्ष में 10 अति कुपोषित बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था है। जिसके सापेक्ष अभी सात बच्चे भर्ती हैं।


उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सीएचसी पहाड़ी, शिवरामपुर में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मरीजों को खाना बनाकर खिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अन्य सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी संचालित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन गोयल व सीएमएस डा. एनके गुप्ता सहित अस्पताल के डाक्टर व नर्स आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed