{"_id":"6245ffea18561f5d9704b1ea","slug":"dm-and-sp-suddenly-reached-the-examination-centers-chitrakoot-news-knp688624878","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक परीक्षा केद्रों पर पहुंचे डीएम और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक परीक्षा केद्रों पर पहुंचे डीएम और एसपी
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा में मानिकपुर के केंद्र का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि व द्वितीय पाली में इंटर इतिहास की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई । गुरुवार को 1620 परीक्षार्थियों में 1521 उपस्थित रहे, 99 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
प्रथम पाली हाईस्कूल कृषि में पंजीकृत 60 में से 53 परीक्षार्थी शामिल रहे 7 गैर हाजिर रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में इण्टर इतिहास परीक्षा में 1560 में से 1468 उपस्थित रहे 92 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बलिया जिले में अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री और भी कड़ाई से बोर्ड परीक्षा संपादित कराने के सख्त निर्देश दिये है। इसका असर जिले में भी देखने को मिला।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने गुरुवार को कई परीक्षा केंद्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया और प्रश्नपत्र के रखरखाव को विशेष रूप से देखा और केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत दी किबोर्ड परीक्षा में कोई भी लापरवाही न की जाए अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने कई परीक्षा केंद्रों में छापा मारा पर कहीं नकल होती नहीं दिखी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप नकल विहीन परीक्षाएं संपादित कराने में पूरी तरह सतर्क रहें लापरवाही क्षम्य नहीं है।