{"_id":"639e45d4b10bb75402a9518411ef20b4","slug":"divisional-rally-trumpets-rang-in-chitrakoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय रैली में चित्रकूट का बजा डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय रैली में चित्रकूट का बजा डंका
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय 18वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। रैली
विज्ञापन
में सबसे ज्यादा अंक पाकर चित्रकूट जिला अव्वल रहा।
बांदा को दूसरा और महोबा को तीसरा स्थान मिला। दस खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी जीती। सभी को शील्ड प्रदान की गई। अब गोरखपुर में प्रांतीय रैली होगी।
समापन कार्यक्रम में एसडीएम कर्वी रजनीश कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। संयोजक प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने सभी को स्मृतिचिह्न भेंट किए। इस मौके पर सीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की।
शिक्षक लालमन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करते हुए लोकगीत सुनाया। इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद आदि सहगामी क्रियाएं छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं।
विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया ने कहा कि छात्राएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह सुखद है। इस मौके पर साहित्यकार और शिक्षाविद योगेंद्रदत्त द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने पुरस्कार दिए। संचालन मइयादीन पटेल ने किया।
रैली में 509 अंक लेकर चित्रकूट पहले, 341 अंक लेकर बांदा दूसरे और 100 अंक लेकर महोबा तीसरे स्थान पर रहा। नीतू देवी, मंटू देवी, नीलू देवी, गुड़िया देवी, सूरज सिंह, अभिलाष त्रिपाठी, अशोक कुमार, राममनोहर, आशीष कुमार, वरुण सिंह।