फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Divisional inspector suspended for delay in leaving school buses full of children

Chitrakoot News: बच्चों से भरी स्कूली बसें देरी से छोड़ने पर संभागीय निरीक्षक निलंबित

Thu, 25 Jul 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Divisional inspector suspended for delay in leaving school buses full of children
चित्रकूट। बच्चों से भरी स्कूली बसों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने में लापरवाही और देरी से छोड़ने पर शासन ने परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) को निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

शहर के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल खोह की मंगलवार को छोटे बच्चों को लेकर आ रही दो बसों की फिटनेस परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जांच के दौरान समाप्त बताई। इस पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) की टीम बच्चों सहित बसों को 10 किलोमीटर दूर पुलिस लाइन ले गई। दोपहर में बसों को सीज कर फायर सर्विस परिसर पुलिस लाइन में दाखिल किया और काफी देर बाद छोड़ा।
विज्ञापन

समय से बच्चों के घर न पहुंचने पर अभिभावक परेशान रहे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इसके चलते करीब दो घंटे तक बस को खड़ा रखा गया, जबकि संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) गुलाब चंद्र को संबंधित स्कूलों में जाकर स्कूली बसों के फिटनेस चेक करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने आदेशों की अवहेलना की। इस कारण दोनों वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाया। ऐसे में वाहनों को सीज करना पड़ा, जिससे बच्चों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मामला संज्ञान में आने के बाद प्रदेश सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) गुलाब चंद्र को प्रथमदृष्टया दोषी पाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विवेक कुमार शुक्ला के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। साथ ही परिवहन विभाग से जुडे कर्मियों को भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

बांदा एआरटीओ ने की थी जांच
मामले की जांच बांदा आरटीओ अनिल कुमार ने की। बुधवार की शाम को चित्रकूट पहुंचे आरटीओ ने बस मालिक से लेकर स्कूल प्रबंधन व एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत की। उनसे पूरे मामले में लगभग पांच घंटे तक पूूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूरी जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। संवाद

इनसेट
चार स्कूली वाहन अनफिट, दो का चालान दो सीज
एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि टीम के साथ स्कूली बसों की फिटनेस व अन्य सुरक्षा के मानक की जांच का अभियान चलाया। इसी दौरान चार स्कूली बसें रोकी गईं। जांच प्रक्रिया के दौरान चारों के फिटनेस व कई अन्य कमियां मिलीं। इस पर दो का चालान और दो को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed