{"_id":"59f0c3f54f1c1b70548b93c7","slug":"district-panchayat-chair-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":" डगमगाने लगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डगमगाने लगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी
चित्रकूट
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat members who came to hand the non-confidence letter.
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी की कुर्सी डगमगाने लगी है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सविता द्विवेदी के नेतृत्व में 10 सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन दिया। विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया। डीएम ने जिला पंचायत सदस्यों की ओर से दिए गए हलफनामे की जांच के लिए डीपीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला पंचायत के 18 सदस्य हैं। सपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव की पत्नी मैना देवी इन दिनों अध्यक्ष हैं। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद सपा से जुड़े ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया। इसके बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की कवायद तेज हो गई है।
बुधवार को 18 सदस्य वाले जिला पंचायत में 10 ने बगावती तेवर दिखाते हुए डीएम को अविश्वास प्रस्ताव संबंधी ज्ञापन दिया। इन सदस्यों का नेतृत्व वार्ड नंबर 15 की जिला पंचायत सदस्य सविता द्विवेदी कर रही हैं। ज्ञापन देने वाले अन्य सदस्यों में एकता मिश्रा, अनिल प्रधान, बुदिया देवी, फूलन देवी, शांति देवी, रतन मारवाड़ी, निर्मला देवी, जयराज सिंह, कृपाशंकर उर्फ अभिषेक निषाद शामिल हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को दिए हलफनामे में इन सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कई टेंडरों में गड़बड़ी की है। कई निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता की हैं। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी ने कहा कि सदस्यों की ओर से लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उनके कामों की किसी भी स्तर पर जांच कराई जा सकती है। कुछ लोग जिला पंचायत सदस्यों को बरगला रहे हैं। ऐसे सदस्यों से बात की जाएगी। ज्यादातर सदस्य साथ में हैं।
जब सदस्य नहीं दे सकी जवाब
चित्रकूट। जिलाधिकारी के सामने मौजूद जिला पंचायत सदस्यों से डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बारी बारी से जानकारी ली। इसी दौरान एक महिला सदस्य से पूछा कि आपको जिला पंचायत अध्यक्ष पर विश्वास है या अविश्वास वह महिला सदस्य ने कहा उन्हें विश्वास है। इतना सुनते ही वहां मौजूद अन्य सदस्य व उनके साथ आए लोगों ने कहा कि महिला सवाल को सही तरीके से समझ नहीं पाई हैं। इन सबने अध्यक्ष पर अविश्वास जताया है।
कई हमदर्द भी आज बेवफा दिखे
चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी व उनके पति शिवशंकर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कई सदस्य भी वक्त की नजाकत को भांपते हुए बागी हो गए हैं। इसमें तमाम सदस्य हैं, जो सपा जिलाध्यक्ष के खास माने जाते रहे हैं।