फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Distributed utensils, clothes and tarpaulins to fire victims

Chitrakoot News: अग्नि पीड़ितों को बांटे बर्तन, कपड़े और तिरपाल

Thu, 10 Apr 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Distributed utensils, clothes and tarpaulins to fire victims
राहत सामग्री बांटते एसपी व समाजसेवी। - फोटो : संवाद
राजापुर। समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब ने भदेदू के अग्नि पीड़ित 32 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। उन्हें गृहस्थी का सामान दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राहत सामग्री से नए सिरे से जीवन यापन में सहायता मिलेगी। कहा कि यह मानव सेवा की बड़ी मिसाल है। संकट में छोटी सी मदद बहुत बड़ा सहारा बनती है। ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए सजग रहना चाहिए। कहा कि बीड़ी, सिगरेट के अधजले टुकड़ों को पूरी तरह से बुझाकर फेंके। एसडीएम राजापुर हर्षिता देवडा ने कहा कि महिलाएं जले हुए उपलों की राख को बाहर फेंकते समय यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं आग की कोई चिंगारी तो उसमें शेष नहीं रह गई। खेत खलिहानों में अनावश्यक कूड़ा करकट न जलाएं।

इस मौके पर संस्था अध्यक्ष केशव शिवहरे, गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक डाॅ. रामनारायण त्रिपाठी, अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, डॉ. सीएन सिंह, अशोक द्विवेदी, अमित अग्रहरि, सरधुवा एसओ राम सिंह, एसपी पीआरओ प्रदीप पाल, लेखपाल शशांक कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान पुनीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed