फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Discussion to make natural farming a mass movement

प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने की चर्चा

Fri, 27 May 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Discussion to make natural farming a mass movement
फोटो-14- संस्था में चल रहे कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते अखिल भारतीय सेवा संस्थान के संस्थ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारत जननी परिसर रानीपुर भट्ट में शुक्रवार को लोक भारती के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती को लेकर गोष्ठी हुई। यहां प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने को लेकर जनचर्चा की गई। गोष्ठी में लोक भारती के गोपाल उपाध्याय व श्याम बिहारी गुप्ता ने बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण और प्रशिक्षण के काम को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

गोष्ठी में कामतानाथ मंदिर के अधिकारी संत मदनदास ने प्रकृति से जुड़ाव और प्राकृतिक खेती के माध्यम से जीवन बचाने की चर्चा की। अखिल भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने संकल्पों को दोहराते हुए इन्हें पूरा करने को कहा है। जिससे इस प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाया जा सके। लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती की शुरुआत एक गाय एक किसान और गाय खेत में आधारित सूत्र पर की जा सकती है। इससे किसान बिष रहित फसल उगा सकता है और अपने परिवार को इस विषैले भोजन से बचा सकता है।
विज्ञापन

गोष्ठी में जनदीप सिंह, शेखर त्रिपाठी रायबरेली, डॉ. शिव शंकर सिंह, दीपक द्विवेदी, ऋषभ वर्मा, अंकिता गुप्ता, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, आशीष रिछारिया, बृजेंद्र मिश्रा, राजा भैया, अजय यादव, संगम लाल गुप्ता व देशराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed