फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Disappointment at the hands of the police, STF won

पुलिस के हाथ निराशा एसटीएफ ने बाजी मारी

Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disappointment at the hands of the police, STF won
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले के बीहड़ क्षेत्र में आंतक का पर्याय बने डाकू गौरी यादव को मार गिराने के लिए पुलिस की टीमें लगातार कांबिंग करती रहीं। सात माह पूर्व इस गैंग के इनामी भालचंद्र को मार गिराने में भी एसटीएफ के साथ पुलिस टीम का महत्वपूर्ण रोल रहा तो फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस बार अकेले एसटीएफ टीम ने ही पूरा आपरेशन कर डाला।
विज्ञापन

चर्चा है कि 31 मार्च को इसी बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माड़ो बांध के पास इसी गैंग के साथी के साथ मुठभेड़ के मामले में मृतक भालचंद्र की पत्नी नथुनिया की याचिका पर अदालत ने तत्कालीन एसपी समेत 17 एसटीएफ व पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश से सबक लिया है। शुक्रवार की देर रात से शनिवार की सुबह तक इसी क्षेत्र में चली पूरी वारदात के बाद जिले एसपी अपरएसी समेत कई थाने की पुलिस टीम पहुंची लेकिन इनका काम सिर्फ डकैत के शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम, बरामदगी और लिखापढ़ी तक ही सीमित रहा। ऐसे में कई सवाल उठे। हृयूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के जिला संयोजक रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि पिछली मुठभेड़ में एसटीएफ की टीम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया जिसमें शायद कुछ कमी रहने से अदालत में बार बार हाजिर होना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखकर इस बार एसटीएफ की टीम ने पूरा अभियान खुद अकेले ही करने का फैसला लिया होगा। इसी के चलते एडीजी एसटीएफ को भी यहां आना पड़ा ताकि अभियान में कोई कसर न रह जाए और डकैत बच न सके।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि अपराधी को मार गिराने का काम ही मुख्य है। एसटीएफ भी पुलिस का ही अंग है। अभियान में समय व मौका देखकर काम किया जाता है। डकैतों से क्षेत्र मुक्त होने से अब जिले में कानून का राज होगा और बेहतर व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैतों के खात्मे से होगा विकास
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पाठा क्षेत्र दस्यु विहीन हो गया है। जिससे क्षेत्र में शांति रहेगी। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि अब बदमाशों के मारे जाने से क्षेत्र का विकास होगा। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि बीहड़ क्षेत्र में विकास कामों में रुकावट नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed