फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dip of faith in Mandakini river, enthusiasm among devotees

अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर लगाई परिक्रमा

Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dip of faith in Mandakini river, enthusiasm among devotees
चित्रकूट/खोही। आषाढ़ माह की अमावस्या में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामदगिरी की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। एमपी क्षेत्र में कोरोना के चलते मेले में पाबंदी होने के कारण हजारों श्रद्धालु दूसरे रास्तों के सहारे पहुंचे। कई स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

इस बार आषाढ़ माह की अमावस्या में यूपी क्षेत्र में कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए मंदिरों का दर्शन करने व परिक्रमा लगाने की छूट मिलने से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। प्रात: काल श्रद्धालु रामघाट पहुंचे और मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद रामघाट स्थित भगवान भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोषीय परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी में जानकीकुंड, स्फटिकशिला गुप्त गोदारी, सती अनुसईया आश्रम व अन्य स्थानों के दर्शन किया। वही एमपी क्षेत्र में प्रतिबंध रहा। जिससे श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं के वाहन मेला क्षेत्र के अंदर नहीं जाने दिये गये। जिससे श्रद्धालु पैदल ही दर्शन करने के लिए पहुंचे। मेला क्षेत्र मेें सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकूट/खोही। अमावस्या मेला में इस बार यूपी क्षेत्र में कोरोना के नियमों के साथ छूट मिलने से दुकानदारों के दिन बहुर गये। दुकानों में श्रद्धालुओं ने समान खरीदा तो उनके चेहरे खिल गये। दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि दो साल से कारोना काल के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है। अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं के आने से उनकी दुकान की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed