{"_id":"593d7bd94f1c1ba65d9bf228","slug":"diarrhea-sufferers-die-of-old-age-two-new-patients-reach-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया पीड़ित वृद्ध की मौत, दो नए मरीज पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया पीड़ित वृद्ध की मौत, दो नए मरीज पहुंचे अस्पताल
चित्रकूट
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो फालोअप
चित्रकूट। मुख्यालय से सटे कुंजनपुरवा में फैले डायरिया पीड़ितों में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि अन्य पीड़ितों की हालत में दूसरे दिन आंशिक सुधार दिखाई दिया। अस्पताल में दो नए मरीज भर्ती हुए और एक दर्जन अन्य भर्ती मरीजों का इलाज कराकर गांव भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरवा में पीड़ितों का इलाज कर सफाई के लिए जागरूक किया।
गौरतलब है कि कसहाई के कुंजनपुरवा में कई दिनों से डायरिया का प्रकोप था। शनिवार को गांव के तीन दर्जन प्रभावितों में दो दर्जन को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने से स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई थी। सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने गांव जाकर पूरे हालत को जानने के बाद स्वास्थ्य टीम तैनात की है। इन्हीं पीड़ितों में 65 वर्षीय चुन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद से पूरे पुरवा में डायरिया पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ गई।
रविवार को इसी पुरवा की मुन्नी देवी पत्नी चुनवाद और रामनाथ पुत्र जौहरी की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया है। अन्य भर्ती दो दर्जन मरीज में एक दर्जन को इलाज के बाद गांव भेज दिया गया। सीएमओ ने बताया कि पुरवा में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम ने जाकर पीड़ितों का इलाज किया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुरवा की गलियों से लेकर पानी भरने वाले स्थानों पर गंदगी बहुत है। ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में समझाया गया है।