फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Diarrhea spread over Kunjanpurwa, three dozen affected

कुंजनपुरवा में फैला डायरिया, तीन दर्जन प्रभावित

Sat, 10 Jun 2017 11:39 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 10 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread over Kunjanpurwa, three dozen affected
जिला अस्पताल में भर्ती होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यालय से सटे कसहाई ग्राम पंचायत के कुंजनपुरवा में डायरिया का प्रकोप चल रहा है। दो दिन के अंदर जिला अस्पताल में इस पुरवा के दो दर्जन मरीज भर्ती हो चुके हैं और पुरवा में एक दर्जन अलग बीमार हैं। इसकी जानकारी होते ही सीएमओ स्वास्थ्य टीम के साथ पुरवा पहुंचे और प्रभावित लोगों का इलाज शुरू कराया।

      जानकारी के अनुसार कुंजनपुरवा में आठ जून की सुबह से कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई। जिस पर चुन्ना (65)पुत्र कुंजनप्रसाद, हीरामणि पत्नी रामप्यारे और नीलम पुत्री रामप्यारे को डायरिया की संभावना पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुरवा की बेला देवी पत्नी प्रदीप कुमार, मोती लाल गौरा देवी पुत्री कामता, निर्मला पुत्री चुन्ना, आशा पत्नी सुरेश, पूजा पुत्री प्रदीप, पुष्पा पत्नी जितेंद्र, रोशनी व ज्योति पुत्री मानवेंद्र, शंाति पत्नी रामनाथ, बेला देवी पत्नी प्रदीप, अर्चना पत्नी महेश,लक्ष्मी पत्नी सुदीप, अभिषेक, पुष्पा पत्नी जितेंद्र, कल्लू, फूलमती पत्नी महेश को भी डायरिया की शिकायत पर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


      एक साथ एक पुरवा के दो दर्जन लोगों के डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती की जानकारी पर सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। शनिवार की सुबह मरीजों का हाल चाल लेकर सीएमओ कुंजनपुरवा पहुंचे। शिवरामपुर पीएचसी की टीम के साथ पुरवा में डायरिया प्रभावित एक दर्जन अन्य मरीज मिले। जिनका इलाज शुरू कराया गया। सीएमओ ने कहा कि सभी की हालत नियंत्रण में है। पुरवा में सफाई व स्वच्छ पानी की व्यवस्था के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। पुरवा में डॉ.सूर्यप्रकाश के नेतृत्व में टीम इलाज के लिए तैनात की गई है।


बासी भोजन व प्रदूषित पानी बना कारण
चित्रकूट। कुंजनपुरवा में दो दिन के अंदर डायरिया से पीड़ितों की संख्या तीन दर्जन तक पहुंचने के पीछे माना जा रहा है कि पुरवा में गंदगी का अंबार है। सीएमओ डॉ.पांडेय ने बताया कि पुरवा में दो तीन घरों में शादी का कार्यक्रम था। जिसमें बचे बासी खुले में रखे भोजन करने से डायरिया का प्रभाव होने की संभावना है। इसके अलावा पुरवा के  हैंडपंप, ट्यूबवेल और कुएं के आसपास बेहद गंदगी है। निर्माणाधीन मंडी परिसर में स्थापित टंकी से ग्रामीण प्रदूषित पानी भी पीते हैं। इसके बचाव के लिए सभी स्थानों पर ब्लीचिंग डाली गई है। पीड़ितों को जरूरत की दवाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed