फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Diagnose children's problems by understanding them

बच्चों की समस्याएं समझकर करें निदान

Mon, 21 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diagnose children's problems by understanding them
चित्रकूट। ब्लॉक संसाधन केंद्र कर्वी में समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बच्चों की समस्याएं समझकर उसी के अनुरूप उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास करने की दिशा में प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में आने वाली समस्याओं को समझकर निदान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

ऑडियो विजुअल सामग्री के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक अशोक कुमार पठारी, सुशील कुमार साहू, कल्पना स्वर्णकार, उमेश, राकेश ने विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने आह्वान किया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ना है। इसलिए शिक्षक बच्चों को सीखने में जो भी समस्याएं आ रही हैं उनका निराकरण करें।

बच्चे में प्रदर्शित हो रही दिव्यांगता की पहचान कर स्पेशल एजुकेटर के माध्यम से दूर करना है। जिससे प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर भविष्य उज्ज्वल बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed